जोशीमठ,10जनवरी।
बीते दिनों रोप वे कार्मिक कोरोना पोजेटिव होने के बाद वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को दस दिनों के होम आइसोलेशन में रखे जाने के निर्देश दिये हैं।
इस दौरान प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जोशीमठ ने रोप वे के सम्पूर्ण क्षेत्र को सैनिटाइज कर बैरिकेटिंग लगाकर आवाजाही बंद कर दी है।पालिका के सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने रोप वे परिसर जोशीमठ व चियर लिफ्ट परिसर औली को सैनिटाइज किया ।
रोप वे के पास बैरिकेटिंग देख पर्यटक भी मायूस होकर लौट रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ