15जनवरी को जाख देवता नगर भ्रमण के लिए अपने स्थान से बाहर आएंगे, देवपूजाई समिति की बैठक हुआ निर्णय।

-------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,11जनवरी।
सीमान्त नगर जोशीमठ में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का निर्वहन करने वाली प्रतिष्ठित देव पूजाई समिति जोशीमठ की यहाँ देवपूजाई भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस वर्ष होने वाले धार्मिक आयोजनों पर विस्तृत चर्चाएं की गई।
देवपूजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जाख देवता केभ्रमण कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। जाख देवता के अपने मूल स्थान से बाहर आने से पूर्व 14 जनवरी से देवपूजाई भवन में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन होगा।
बैठक में देवपूजाई समिति की नव गठित कार्यकारणी ने निवर्तमान कार्यकारणी के पदाधिकारियों आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, विजय डिमरी, सतीश भट्ट अनिल नंबूरी व पुजारी योगेश्वर भट्ट को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में निवर्तमान अध्यक्ष/धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने  उनके कार्यकाल के दौरान सम्पूर्ण नगर क्षेत्र की धर्म परायण जनता द्वारा मिले अपार सहयोग के लिए कार्यकारणी की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।
समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी ने सभी उपस्थित जनता व महिला मंगल दलों का  स्वागत करते हुए कहा कि सभी के सहयोग व मार्गदर्शन से देवपूजाई समिति बेहतर करने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर नरसिंह नव दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद कपरुवांण,पूजाई समिति के उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, सचिव वरूण कवाण, सह सचिव गौरव नंबूरी, कोषाध्यक्ष विशंभर कवाण, पूर्व अध्यक्ष गोविंद प्रसाद भट्ट, देवेन्द्र बल्लभ सकलानी, वेद प्रकाश सती, अरुण लाल साह, मदन लाल साह, योगेश्वर भट्ट, द्वारिका बिष्ट, भागवत पंवार, कृष्णा पंवार सरजीत राणा, विनोद नंबूरी, शिवा नंद उनियाल सहित नगर की सभी महिला मंगल दलों के पदाधिकारी, बडी संख्या में महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ