पीपलकोटी/जोशीमठ,12 जनवरी।
स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा "नर सेवा- नारायण सेवा" को धेय्य वाक्य मानते हुए स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन द्वारा उत्तराखंड में दस धर्मार्थ चिकित्सालय संचालित किए जा रहे हैं। जनपद चमोली के बद्रीनाथ, पीपलकोटी में भी धर्मार्थ चिकित्सालय विगत 4 वर्षों से संचालित है स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी में चिकित्सालय के डॉक्टर्स मेडिकल स्टाफ के साथ ही समिति के लोगों के द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में सूक्ष्म रूप से मनाया गया, कार्यक्रम अध्यक्ष खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुलबीर बिष्ट व मुख्य वक्ता डॉक्टर इलांगो द्वारा भारत माता वह स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व चिकित्सालय के पालक अतुल शाह द्वारा स्वामी विवेकानंद कि कई प्रेरक प्रसंग सुनाए।
उन्होंने कहा नर सेवा नारायण सेवा धेय वाक्य मानते हुए वर्तमान समय में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा विकासखंड जोशीमठ, दसौली के साथ ही पूरे जनपद एवं बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब-लोकपाल यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भी यह धर्मार्थ चिकित्सालय वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जबकि इस चिकित्सालय को संचालित हुए 4 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं अतः चिकित्सालय से जुड़े लोकल समिति के लोगों के साथ ही मेडिकल स्टाफ द्वारा दूर-दराज के गांव में जाकर लोगों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधा के साथ ही लोगों से अस्पताल से जुड़े अनुभव व सुझाव भी लिए जा रहे हैं,
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर इलांगो द्वारा स्वामी विवेकानंद को युवाओं का आदर्श बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का आव्हान किया।
इस अवसर पर डॉक्टर दीक्षा उनियाल, डॉ विकास पोखरियाल, अस्पताल के प्रबंधक रोहन के अलावा समस्त मेडिकल स्टाफ व स्थानीय समिति के विभाग सेवा प्रमुख हरेन्द्र सिंह नेगी, विहिप के विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, मुकेश पंवार, कुंवर सिंह, भुवनेश जोशी, अयोध्या प्रसाद हटवाल,मनवर सिंह बिष्ट, सुदर्शन शाह, गजेंद्र सिंह, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत विश्व हिंदू परिषद व विवेकानंद युवा केंद्र जोशीमठ द्वारा स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी के डॉक्टरों के साथ ही सभी मेडिकल स्टाफ को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
जोशीमठ मे विवेकानंद युवा केंद्र में केन्द्र के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया।
0 टिप्पणियाँ