राष्ट्रीय युवा दिवस पर बाल पंचायतों ने किया पौधरोपण।

----------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,12 जनवरी।
सामाजिक संस्था जनदेश से जुडे बाल पंचायत के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर गौरा देवी वन क्षेत्र के अंतर्गत  पिलखी मे पौधरोपण किया। 
इस दौरान बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को गांव गांव में सफाई हेतु प्रेरित किया साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के दर्शन एवं जीवन पर प्रकाश डाला ।अंकुर बाल पंचायत की कुमारी दीक्षा ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के सेवा की विस्तृत जानकारी देते हुए  कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर बच्चे कभी भी किसी भी समय में कॉल कर अपनी सहायता करवा सकते हैं, या अपने दूसरे साथी की मदद कर सकते हैं ।अंशुल नेगी अंकुर बाल पंचायत के खेल मंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के जन्म पर प्रकाश डाला, कुमारी अंशिका ने पर्यावरण में हुए बदलाव के बारे में अपना भाषण दिया इस मौके पर कुमारी आस्था नेगी ने बच्चों को एक बाघ की कहानी सुना कर अपना संबोधन किया, अक्षत नेगी ने कविता सुना कर अपने विचार रखें, बच्चों के द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 
 जयंती अवसर पर प्रतिभाग करने वाले बच्चों में दीक्षा नेगी, अंशुल, ऋषभ, नीरज, अंशिका, आदि प्रमुख हैं।   इस कार्यक्रम में बच्चों ग्राम विकास अधिकारी रजत रावत,जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, भोला सिंह नेगी, भागीरथी देवी, यशवंत सिंह, आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ