--------------------------- प्रकाश कपरूवान।
चमोली,23दिसम्बर।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढवाल तीरथ सिंह रावत दो दिनों के चमोली भ्रमण पर। विजय संकल्प यात्रा पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री रावत 24 दिसम्बर को 3ः00 बजे गोपेश्वर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे, अगले दिन 25 दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे चमोली, नन्दप्रयाग जनसम्पर्क करते हुए 12ः00 घाट पहंचकर जनसभा करेंगे। तत्पश्चात सोनला लंगासू कर्णप्रयाग आदिबद्री में जनसम्पर्क करते हुए गैरसैंण पहुंचेंगे। अगले दिन 26 दिसम्बर को गैरसेंण तथा गौचर में जनसम्पर्क करते हुए रूद्रप्रयाग के लिए रवाना होंगे।
0 टिप्पणियाँ