जोशीमठ,23 दिसम्बर।
चमोली जनपद के नंदानगर ब्लॉक के घूनी गांव में एक ह्र्दय विदारक घटना सामने आई है, एक ही परिवार के पांच लीगों की संदिग्ध मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।
घटना के अनुसार घूनी गांव के दिनेश-38 वर्ष, उसकी पत्नी बीरा देवी-35वर्ष, पुत्री नेहा-13 वर्ष, पुत्र अरुण-8 वर्ष व अक्षय 7 वर्ष के शव उनकेघर मे ही मिले हैं, बताया जा रहा है कि दिनेश का शव एक कमरे में रस्सी से झूलता हुआ मिला जबकि चार अन्य शव दूसरे कमरे में मिले।
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार धीरज राणा के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची, पांचों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।पोस्टमार्टम टीम को भी गांव में ही बुलाया गया है।
हालांकि घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा, लेकिन अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दिनेश का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था, सम्भवत उसी ने आवेश मेंआकर यह कदम उठाया हो।
बहरहाल राजस्व टीम गांव में डटी है और घटना की विस्तृत जाँच में जुटी है।
0 टिप्पणियाँ