श्री केदारनाथ ट्रस्ट प्रतिनिधि मंडल ने सी एम से की शिष्टाचार भेंट।

देहरादून,18 दिसम्बर।
श्री केदारनाथ ट्रस्ट प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चमोली जनपद के गौचर के नजदीक मल्टीस्पेसलिटी अस्पताल का निर्माण प्रारम्भ किये जाने पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल चार धाम तीर्थ पुरोहित हकहकूक धारी महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने मुख्यमंत्री को भगवान बद्रीविशाल का अंग वस्त्र भेंट कर उनके द्वारा देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों एवं हकहकूक समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ