चाई गांव मे विश्वकर्मा उत्सव शुरू,70 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित मेले में पहुँच रहे हैं हजारों श्रद्धालु।पूर्व कैबनेट मंत्री भण्डारी भी पहुंचे उत्सव में।

------------  प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,18 दिसम्बर।
जोशीमठ प्रखण्ड के चाई गाँव मे देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का उत्सव करीब 70 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा है, तीन दिवसीय इस उत्सव में भाग लेने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है।
विश्वकर्मा मेले से पूर्व पूजा मंडप को चित्रकारी से सजाने का कार्य भी परंपरा के अनुसार ही संपादित किया जाता है। पैनखंडा जोशीमठ में जहाँ भी विश्वकर्मा पूजा उत्सव आयोजित होगा वहाँ के पूजा मंडप को उर्गम के लेखवार प्रकाश चन्द्र डिमरी ने बेहतरीन चित्रकारी से सजाते हैं।
श्री डिमरी ने अपने सहयोगियों के साथ पूजा मंडप में भगवान विष्णु, महेश, ब्रह्मा, श्री गणेश, शेष सय्या, कामधेनु गाय आदि अनेक चित्रकारी की, मंडप सजने के बाद ही विश्वकर्मा पूजा शुरू होती है।
मेले के दूसरे दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी भी भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेने चाई गाँव पहुंचे।यहाँ उन्होंने एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप सभी लोगों का सहयोग व आशीर्वाद मिला तो वे न केवल सीता मंदिर व विश्वकर्मा मंदिर का जीर्णोद्धार करायेंगे बल्कि जंगली जानवरो से निजात दिलाने के लिए बेहतर कार्य करेंगें।इस दौरान जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, पूर्व प्रमुख ठाकुर सिंह राणा, रोहित परमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ