---------------------- प्रकाश कपरूवान।
गोपेश्वर/ जोशीमठ,09 दिसम्बर।
भारत के लाल व उत्तराखंड के ताज जनरल विपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं ने अनेकों स्थानों पर देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के साथ ही शहीद सैन्य अधिकारियों व जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा का आयोजन नगर पालिका सभागार गोपेश्वर में किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने जनरल विपिन रावत को और उनके साथ शहीद हुए सभी सैन्य अधिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जनरल विपिन रावत के शौर्य को हमेशा याद किया जाएगा,उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने अपने सेवाकाल में भारतीय सेना को अनेकों स्थानों पर विजय दिलाई तथा भारतीय सेना के गौरव को विश्व में स्थापित किया यह कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनरल बिपिन रावत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूत किया व गलवान घाटी में चाइना की सेना को भी पीछे खदेड़ने में कामयाबी हासिल की। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत देश के सच्चे सपूत थे इनके कार्यों को आने वाली पीढ़ियां हमेशा गर्व के साथ याद रखेगी। इस अवसर पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष गजेंद्र रावत, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कला पाठक, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, सत्येंद्र रावत ,कुशलानन्द डिमरी डीपी शैली, हर्ष पति चमोली, भगवान सिंह, दीपक भट्ट, जिला महामंत्री नवल भट्ट, मोहन सती, रूपचंद्र आर्य, उषा नेगी, धर्मेंद्र कुमार, नंदी राणा, लक्ष्मी बिष्ट, रुकमा देवी, सरोज चंदेल, राजेंद्र सिंह रावत, कैप्टन महेंद्र राणा,व सूबेदार चंदन सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर जोशीमठ सहित अनेक स्थानों पर देश के पहले सीडीएस जनरल रावत के निधन पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
0 टिप्पणियाँ