----------------- प्रकाश कपरूवान।
चमोली/जोशीमठ,09 दिसम्बर।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना व कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी और कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इधर सीमान्त नगर जोशीमठ मे भी सीडीएस जनरल विपिन रावत के निधन पर गहरा शोक ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत जनरल रावत के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी,
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भण्डारी, नगर अध्यक्ष रोहित परमार, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, विक्रम भुजवान, सुखदेव पैनखंडी, कमल चौहान, माधव डिमरी, सुपिया सिंह राणा व लक्ष्मण नेगी आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नगर व ग्रामीण मंडलों के कार्यकर्ताओं ने सीडीएस जनरल विपिन रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि देने वालों में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश सती, नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण फरकिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहिणी रावत व ऋषि प्रसाद सती, ललिता देवी, विजय कपरूवान, हीरा पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता प्रमुख हैं।
0 टिप्पणियाँ