भू धंसाव की बढ़ती घटनाओं से चिंतित प्रशासन ने नौ परिवारों के लिए सुरक्षित अस्थाई आवास की ब्यवस्था की।

------------------ प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,30दिसम्बर।
जोशीमठ नगर क्षेत्र भारी भूस्खलन व भूधसावँ की समस्या से जूझ रहा है, जिसे लेकर नगरवासी बेहद चिंतित हैं, और लगातार भूगर्भीय सर्वेक्षण की मांग कर रहे हैं।
यूँ तो नगर क्षेत्र जोशीमठ का निचला हिस्सा"मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग पुल"तक का एरिया जोशीमठ की तलहटी से नीचे की ओर खिसकता जा रहा है जिसके कारण सेमा गांव में निवासरत परिवारों ने तो अपने पुश्तैनी घर ही छोड़ दिये हैं।
अब यह स्थिति जोशीमठ नगर में भी शुरू हो गई है, जोशीमठ नगर के सिंहधार के साथ ही गांधी नगर वार्ड की एक बसावट ही भू धंसाव के कारण बेघर होने के कगार पर पहुंच गई है।यहाँ रह रहे दर्जनों परिवारों की जान माल की सुरक्षा को लेकर जोशीमठ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया था।अब प्रशासन ने खतरे की जद में आने वाले 9 परिवारों को को अस्थाई सुरक्षित स्थानों में रखने का निर्णय लिया है।
जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने राजकीय आश्रम पद्घति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र देकर अपने मकानों की मरम्मत करने वाले 9 परिवारों को आगामी31 जनवरी 2022 तक आवासित किये जाने के निर्देश देते हुए नगर पालिका परिषद को विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था व कोविड गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ