---------------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,15 दिसम्बर।
ज्योतिषपीठ के वर्तमान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज को 49वर्ष पूर्व आज ही के दिन श्रृंगेरी पीठ के तत्कालीन पूज्य शंकराचार्य स्वामी अभिनव विद्यातीर्थ जी महाराज, पुरी पीठ के शंकराचार्य पूज्य स्वामी निरञ्जन देव तीर्थ जी महाराज, द्वारकाशारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी अभिनव सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं भारतधर्म महामंडल सहित देश भर के विद्वानों ने सर्वसम्मति से स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पीठाभिषेक किया था।
आज ज्योतिर्मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बिलासपुर छत्तीसगढ से पधारे अधिवक्ता मुख्य अतिथि श्री मुरलीधर शर्मा जी ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य जी महाराज का जीवन धर्म व संस्कृति के रक्षा के लिए है, उन्होनें पीठाधीश्वर बनने के बाद शंकराचार्य पद की गरिमा को पूरे विश्व में ख्यापित किया है । विशिष्ट अतिथि वेदवेदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ के प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश पंत ने पूज्य शंकराचार्य जी के जीवन और ज्योतिष्पीठ के द्वारा किए जा रहे लोकोपकारी कार्यों की भूरि - भूरि प्रशंसा की ।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वामी सदाशिव जी ने बताया कि उत्तर भारतवासियों का सौभाग्य है कि उन्हें ऐसा सर्ववरिष्ठ विद्वान और तपस्वी शंकराचार्य के रूप में प्राप्त हुआ ।
49वे पीठाधीरोहण उत्सव के अवसर पर मठ की ओर से भगवान वासुदेव जी, नवदुर्गा माता, शंकराचार्य गद्दी, राजराजेश्वरी माता, लक्ष्मी और भगवान नृसिंह सहित भविष्य केदार महादेव, ज्योतिरीश्वर महादेव, पूर्णागिरि माता, लक्ष्मी-नारायण भगवान, चौसठ योगिनी सहित सभी मन्दिरों में पूजन/अर्चन किया गया।
मठ परिसर में विराजमान भगवती अखिलकोटिब्रहाण्ड नायिका राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी माता जी की महापूजा सम्पन्न की गई।
भारतीय संस्कृति के गौरव हैं वर्तमान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज उक्त बात ज्योतिष्पीठ के प्रतिनिधि पूज्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज ने अपने सन्देश मे कही आज के सभी कार्यक्रम उन्ही आदेशानुसार सम्पन्न हुए ।
कार्यक्रम में सर्वश्री ब्रह्मचारी श्रवणानन्द, कुशलानन्द बहुगुणा, शिवानन्द उनियाल, हरीष डिमरी, माधव प्रसाद सेमवाल, महिमानन्द उनियाल, सुधांशु सती, डा मोहन सिंह रावत, मनोज गौतम, जगदीश उनियाल, अमित तिवारी, आदि उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी मुकुन्दानन्द व ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द ने किया।
0 टिप्पणियाँ