ऋषिगंगा रैणी आपदा पीड़ितों के लिए स्टेट बैंक आयोजित करेगा चिकित्सा शिविर, प्रभावितों को सामग्री वितरण भी करेंगें।

---------------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,07 नवंबर।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आगामी12 नवंबर को आपदा प्रभावित क्षेत्र लाता में बृहद निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमे ऋषि गंगा के जलजले से प्रभावित ग्राम पंचायतों, ढाक, कुंडिखोला, तपोवन, भंग्यूल,रिंगी, सुभाईं, रैणी वल्ली, रैणी पल्ली, लाता के प्रभावित तोकों के सामुदायिक कार्यो हेतु विभिन्न सामग्री के वितरण के साथ ही निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा,जिसमे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, विभिन्न जाँच, व निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा।
स्टेट बैंक जोशीमठ के मुख्य प्रबंधक जी एस रावत के अनुसार बीती 7 फरवरी ऋषि गंगा के विनाशकारी जलजले से प्रभावित 9 ग्राम पंचायतों के 25 तोकों में स्टेट बैंक द्वारा सामुदायिक/सामाजिक कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री का वितरण किया जाएगा,साथ ही पूरे क्षेत्र के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
श्री रावत ने बताया कि प्रभावित ग्रामों व तोकों में करीब 7 लाख 98 हजार रुपये की सामग्री का वितरण किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर विकास वशिष्ठ व अन्य गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम मे मौजूद रहेंगें।
मुख्य प्रबंधक श्री रावत के अनुसार क्षेत्र के बरिष्ठतम चिकित्सक डॉ एस एस भण्डारी व उनकी मेडिकल टीम, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद पुंडीर तथा हंस फाउंडेशन की चिकित्सा टीम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व विभिन्न जाँच की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 12 नवंबर को लाता पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ