बद्रीनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख के पार, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने श्रीहरिनारायन के दर्शन कर देश-प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की।

----------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,07 नवंबर।
भू बैकुंठ धाम श्री बद्रीनाथ में 18 सितम्बर से अब तक 1लाख54 हजार 670 तीर्थयात्री पहुँच चुके हैं और शरद8 के पहुंचने का क्रम निरंतर जारी है। भगवान श्रीहरिनारायन के कपाट शीतकाल के लिए आगामी20 नवंबर को बन्द होंगें।
रविवार को गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथसिंह रावत ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर कलियुग पापाहरी भगवान बद्रीविशाल से देश व प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की।
देवभूमि उत्तराखंड के तीन धामों गंगोत्री, यमनोत्री व केदारनाथ के कपाट तय मुहूर्तो पर शीतकाल के लिए बन्द हो चुके हैं। इस वर्ष 18 सितम्बर को चारों धामों की यात्रा शुरू हुई थी, तब से अब तक चारों धामों में 4लाख63 हजार854 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।
श्री बद्रीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है।रविवार को कड़ाके की ठंड के वावजूद 1हजार746श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण के दर्शन किये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ