बाल दिवस पर शिक्षण सामग्री की मांग को लेकर अभिभावकों ने मौन धरना दिया ।

--------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,14 नवंबर।
राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय जोशीमठ मे कक्षा छठवीं मे प्रवेश शुरू करने तथा कक्षा सातवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री एवं स्कूल ड्रैस दिए जाने की मांग को लेकर अभिभावकों ने बाल दिवस पर अपने अपने घरों पर हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ मौन धरना दिया।
अभिनव विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बख्तावर सिंह रावत के अनुसार लगातार पत्राचार, ज्ञापन, व धरना प्रदर्शन के बाद भी सरकार अभिनव विद्यालय के नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।उनका कहना है कि अब अभिभावक आगामी10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन भेजकर बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने की गुहार लगायेंग।
बाल दिवस के मौके पर देवग्राम, गीरा, बांसा, पल्ला, अरोसी, सुभाईं, रविग्राम,गौरंग,सुनील, सूखी भलगावँ, डुमक, लांजी, थेंग,व परसारी आदि गांवों के अभिभावकों ने मौन धरना दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ