--------------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,14 नवंबर।
जनदेश स्वैच्छिक संगठन चाइल्ड लाइन सब सेंटर द्वारा 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें याद करते हुए चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह की शुरुआत की गई। 14 नवंबर से 21 नवंबर तक यह कार्यक्रम विभिन्न गांव में संचालित किया जाएगा जिससे बच्चों को चाइल्डन सेवा 1098 से दोस्ती के रूप में मनाया जाएगा ।जनदेश संगठन के द्वारा जोशीमठ में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम विद्या निकेतन के बच्चों के साथ चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम की शुरुआत की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह खत्री के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन सेवा महत्वपूर्ण है किसी भी बच्चे के लिए उसकी जानकारी होना आवश्यक है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चाइल्डलाइन टीम जोशीमठ के द्वारा हर समय बच्चों को चाइल्ड लाइन की जानकारी दी जाती रही है इससे कोविड-19 पीड़ित बच्चों को काफी लाभ हुआ है। इस मौके पर चाइल्डलाइन टीम जोशीमठ की हेमा पंवार ने कहा कि चाइल्ड लाइन आकस्मिक सेवा 1098 आपातकालीन सेवा है जो बच्चों के लिए संचालित होती है इस कार्यक्रम को भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से पूरे देश भर में संचालित किया जाता है। चाइल्ड लाइन फाउंडेशन के माध्यम से देश भर के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को इसका लाभ मिल रहा है जनदेश आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से भी चाइल्ड लाइन की सेवा का लाभ बच्चों को दिया जा रहा है। सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचने का हमारा लक्ष्य है इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम की सदस्य कलावती शाह भी कार्यक्रम में उपस्थित थी।
0 टिप्पणियाँ