जोशीमठ,13 नवंबर।
विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केंद्र औली में प्रस्तावित विन्टर गेम्स को लेकर गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने औली पहुंचकर स्कीइंग स्लोप, पम्प हाउस, स्नो गन सिस्टम, चियर लिफ्ट, रोप वे, स्की लिफ्ट,स्की उपकरण, आदि का निरीक्षण करते हुए मातहतों को सभी ब्यवस्थायें दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
इधर जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने औली मे संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए विन्टर गेम्स को बेहतरीन तरीके से आयोजित किए जाने के लिए चर्चा की।उन्होंने विन्टर गेम्स से पूर्व ब्यवस्थायें कैसे दुरस्त हो इस पर भी विभाग वार समीक्षा की।
इस बैठक में आईटीबीपी, पर्यटन, लोनिवि, रज्जु मार्ग, जीएमवीएन के साथ ही स्थानीय शीतकालीन खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक के उपरांत एसडीएम जोशी ने भी सभी अधिकारियों के साथ औली स्लोप का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 टिप्पणियाँ