पूर्व सी एम हरीश रावत व यशपाल आर्य ने किए भगवान बद्री विशाल के दर्शन। देवस्थानम बोर्ड भंग करने का दिया वचन।

-------------------------प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,13 नवंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं यशपाल आर्य ने भगवान श्री हरिनारायण के दर्शन/पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पूर्व सी एम श्री रावत ने भगवान बद्रीविशाल के सिंहद्वार पर वचन देते हुए कहा कि राज्य में सरकार गठन होते ही पहला काम देवस्थानम बोर्ड भंग करने का होगा। इससे पूर्व हकहकूक धारी समाज के लोगों ने पूर्व सी एम से भेंट कर देवस्थानम बोर्ड भंग करने के लिए भगवान के दरवार में आश्वासन देने की मांग की थी।
बदरीनाथ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बलदेव मेहता,विकास जुगरान,जयदीप मेहता आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ