बद्रीनाथ धाम मे शुरू हुआ जबर्दस्त हिमपात, कड़ाके की ठंड।

--------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,01 नवंबर।
दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई तो निचले इलाकों में वारिश।
बद्रीनाथ धाम मे जमकर बर्फबारी हो रही है, बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मौसम के मिजाज को देखते हुए दर्शन कर लौटना शुरू कर दिया था। 
धाम मे शुरू हुए हिमपात के बाद कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है, बीते दिनों बद्रीनाथ धाम मे हुए पहले हिमपात के बाद ही अत्यधिक ठंड बढ़ गई थी, अब दूसरे हिमपात ने ठंड में इजाफा कर दिया है।
बद्रीनाथ धाम के साथ ही नीती-माना घाटियों मे भी जोरदार बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड भी बढ़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ