मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मक्कूमठ पहुंचकर भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली का किया स्वागत।

-----------------------प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,01 नवंबर।
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली सोमवार को शीतकालीन प्रवास के लिए मक्कूमठ पहुंची।उत्सव डोली की आगवानी व दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी व कैबनेट मंत्री सुबोध उनियाल मक्कूमठ पहुंचे, जहाँ उन्होंने डोली के स्वागत के उपरांत पूजा अर्चना की।
मक्कूमठ पहुंचने पर पुजारी शिवशंकर लिंग, मठापति राम प्रसाद मैठाणी, केदारनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी/लेखाकार आरसी तिवाड़ी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, बद्रीनाथ के पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेन्द्र मैठाणी, व तुंगनाथ के प्रबन्धक प्रकाश पुरोहित आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ