मूसलाधार बारिश से अब नीती-माना घाटियों की सड़कें भी हुई अवरुद्ध, लामबगड़ व तमक में मलवा आने से यातायात हुआ बाधित।

------------------------------ प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,18 अक्टूबर।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों के अवरुद्ध होने का सिलसिला जारी है, टंगणि, गुलाबकोटी के बाद अब बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग पर कचड़ा नाला लामबगड़ एवं मलारी-नीति मोटर मार्ग पर तमक मे भी मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।
नीति घाटी को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क संपर्क मार्ग पर तमक मे चट्टान टूटने का क्रम एक बार फिर शुरू हो गया है, बीते अगस्त महीने मे करीब 17 दिनों के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी थी। 
मूसलाधार बारिश के कारण तमक में चट्टान टूटने का क्रम शुरू होने से नीती-मलारी सीमावर्ती क्षेत्र का सड़क संपर्क कट गया है। हालांकि बीआरओ के जवान व मशीने मौके पर सड़क खोलने के तैनात है, लेकिन बीती सायं से मूसलाधार बारिश को 24 घंटे हो चुके हैं, ऐसे में सड़क खोलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीआरओ की21 टास्कफोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार लामबगड़ कचड़ा नाले मे पानी के तेज उफान के कारण सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है, वहाँ पर मशीने व स्टाफ मौजूद हैं।लेकिन मलारी रोड पर तमक मे चट्टान से सूटिंग स्टोन लगातार गिरने से कार्य नहीं हो पा रहा, यहाँ भी सड़क के दोनों ओर से मशीनें व मजदूर तैनात हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ