जोशीमठ,18 अक्टूबर।
उत्तराखंड रजिस्टार कानूनगो संघ के आवहान पर प्रदेशभर में तीन घण्टे का कार्य वहिष्कार शुरू हो गया है।इस दौरान काली पट्टी बांध कर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्य वहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया।
सीमान्त तहसील जोशीमठ मे संघ के जिला मंत्री नरेन्द्र रावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ जिसे उक्रांद सहित अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया।
संघ के जिला मंत्री श्री रावत के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के आवहान पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चमोली जिला मुख्यालय सहित घाट, जोशीमठ, चमोली, गैरसैंण, पोखरी, कर्णप्रयाग, नारायण बगड़ व थराली तहसीलों में भी कार्य वहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किए गए।
0 टिप्पणियाँ