देवस्थानम बोर्ड केदारनाथ के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी नहीं रहे।




 बद्रीनाथ/केदारनाथ/ देहरादून।09 अक्टूबर।
  देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी/  प्रचार अधिकारी एन. पी जमलोकी 54 वर्ष, की हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
ब्राह्मण खोली उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग निवासी श्री जमलोकी
आचार्य जमलोकी परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी श्री केदारनाथ भगवान में अपार आस्था थी। वर्तमान में वह देवस्थानम बोर्ड के केदारनाथ प्रतिष्ठान में  उखीमठ/ केदारनाथ में तैनात थे। वर्षों से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा दे चुके थे।
उनके परिवार में दो पुत्र एवं पत्नी है़। कुछ दिन बाद उनके बड़े पुत्र की शादी  निश्चित थी।
संपूर्ण केदारनाथ क्षेत्र में शोक की लहर है देवस्थानम बोर्ड उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि ब्यक्त करता है। श्री केदारनाथ भगवान उनके‌ परिवार को  इस दु:ख को सहने  को शक्ति सामर्थ्य प्रदान करे।
देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों कर्मचारियों,  पत्रकारों,तीर्थ पुरोहितों ने श्री जमलोकी के निधन पर शोक संवेदना ब्यक्त की है उनके आत्मशांति की प्रार्थना की है। देवस्थानम बोर्ड ने शोक  घोषित किया है। उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सांसद श्री मनोहर कांत ध्यानी सहित  गढ़वाल आयुक्त
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड,के  सदस्य/ विधायक महेंद्र भट्ट,श्री निवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी,गोविन्द सिंह पंवार,  मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन,अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह,धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल,  वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, अनिल शर्मा,विधि अधिकारी शिशुपाल वर्तवाल,उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी,अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, एएस नेगी, राकेश सेमवाल,मन्दिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,गिरीश चौहान, गिरीश देवली,आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल,प्रमोद नौटियाल, भूपेंद्र रावत  रमेश नेगी, संजय भट्ट, सन्दीप कपरूवान, राजेन्द्र सेमवाल, डा.हरीश गौड़,संजय चमोली,संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ के प्रधानाचार्य अरविन्द पन्त, द्रवेशर थपलियाल, विराज विष्ट,मधुसूदन सुयाल विशाल पंवार, दीपेंद्र रावत,अमित राणा, कुलदीप नेगी, विनौद नौटियाल,मनोज रावत रामचंद्र बिष्ट,प्रमोद कैशिव,बल्लभ सेमवाल, बीरेंद्र बिष्ट संजय कुकरेती सहित बदरी-केदार देवस्थानम के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने शोक जताया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ