डी एम चमोली ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में ही रुकने का अनुरोध किया।

------------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,17 अक्टूबर।
चमोली के जिलाधिकारी हिमांशू खुराना ने यात्रियों से यात्रा टालने व सुरक्षित स्थानों में ही ठहरने का अनुरोध किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की एडवाइजरी द्वारा एलर्ट किये जाने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अगले एक से दो दिनों के लिए यात्रा टालने का अनुरोध किया है, डीएम ने कहा कि जो यात्री बद्रीनाथ या पांडुकेश्वर पहुंच गए हैं वे भी जोशीमठ में ही सुरक्षित स्थान पर रूके।
उन्होंने कहा है कि मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद जनपद चमोली के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।डीएम ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ