मुख्यमंत्री ने माउण्ट त्रिशूल हादसे में शहीद हुए अनन्त कुकरेती के परिजनों को सांत्वना दी।

देहरादून,06 अक्टूबर।
माउण्ट त्रिशूल हादसे में नौ सेना के जाबांज पर्वतारोही अनन्त कुकरेती की शहादत पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बधाया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जोगीवाला स्थित गंगोत्री विहार में स्वर्गीय श्री अनंत कुकरेती जी के परिजनों से मुलाकात करने पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की। उन्होंने स्वर्गीय श्री अनन्त कुकरेती कि स्मृति में शहीद द्वार बनाने की घोषणा की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद एवं मेयर श्री सुनील उनियाल गामा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ