सांसद दुष्यन्त गौतम ने किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन।

----------------प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ/ जोशीमठ,05 अक्टूबर।
राज्य सभा सांसद व उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने मंगलवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान नारायण के दर्शन किये।इस दौरान श्री बद्रीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल ने उनका पूजन-अर्चन कराया,देवस्थानम बोर्ड बद्रीनाथ के उप मुख्य कार्याधिकारी/प्रभारी अधिकारी सुनील तिवाड़ी, मन्दिर अधिकारी राजेन्द्र सिंह चौहान ने उन्है भगवान बदरी नारायण का प्रसाद भेंट किया।
उत्तराखंड प्रभारी के बद्रीनाथ पहुंचने पर गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप भण्डारी आदि कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ