जोशीमठ,25 अक्टूबर।
सेना की गढ़वाल स्काउटस बटालियन ने जोशीमठ प्रखंड के हेलंग मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।इस दौरान 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
गढ़वाल स्काउटस के चिकित्साधिकारी डॉ कैप्टन युद्धबीर सिंह लोहान ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, गढ़वाल स्काउट्स के नायब सूबेदार महाबीर सिंह व 6 अन्य जवानों ने चिकित्सा शिविर मे सहयोग किया।
गौरतलब है कि नौ स्वतन्त्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप की गढ़वाल स्काउट्स बटालियन द्वारा समय समय पर सीमान्त क्षेत्र मे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, इससे पूर्व सितम्बर माह मे हेमकुण्ड साहिब-लोकपाल व फूलों की घाटी के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट में भी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। हेलंग मे निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए हेलंग के प्रधान आनन्द सैलानी, विधायक प्रतिनिधि गुड्डु लाल, सरपंच प्रदीप भण्डारी, पूर्व सैनिक कुशल सिंह भण्डारी, तथा दलित एवं पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार आदि ने गढ़वाल स्काउट्स बटालियन का आभार ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ