जोशीमठ,26 अक्टूबर।
बीते दिनों बदले मौसम के बाद उच्च हिमालयी धामों में हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम सामान्य हो गया है।और तीर्थ यात्रियों का चारों धामों में आवागमन जारी है।
इस बीच केदारनाथ धाम मे हेलीपैड व अन्य मार्गों से बर्फ हटा ली गई है।गुनगुनी धूप के बीच धामों के चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियां चांदी से मानिद चमक रही है, तीर्थ यात्री भगवान के दर्शनों के साथ प्रकृति का लुफ्त भी उठा रहे हैं।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ के अनुसार ऋषिकेश व हरिद्वार बस अड्डों से चारों धामों के लिए प्रस्थान लगातार जारी है।
0 टिप्पणियाँ