बद्रीनाथ धाम से देश के अन्य तीन धामों की साइकिल यात्रा पर निकले सोमेश ।

--------------------------प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,01 अक्टूबर।
बामणी गांव-बद्रीनाथ निवासी 26 वर्षीय युवा सोमेश पंवार एक बार फिर साइकिल यात्रा पर निकले हैं, इस बार वे भू-वैकुण्ठ धाम श्री बद्रीनाथ से देश के अन्य तीन धामों द्वारिका, जग्गनाथ पुरी, व रामेश्वरम तक साइकिल से पहुंचेंगे।
शुक्रवार को बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी ने सोमेश को आशीर्वाद देते हुए सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल मंत्रोचार के साथ सोमेश की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आचार्य उनियाल ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने सोमेश की माना से कन्याकुमारी तक की यात्रा की शुरुवात कराई थी जो बेहद सुखद व सफल रही, और देश के तीन धामों की यह यात्रा भी सफल व सुखद रहेगी, तथा भगवान बद्री विशाल के आशीर्वाद से सोमेश की यह यात्रा भी अपने उद्देश्यों मे कामयाब रहेगी।
यात्रा को प्रस्थान किये जाने के मौके पर श्रीरावल व धर्माधिकारी के अलावा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बलदेव मेहता, ई ओ सुनील पुरोहित,खाक चौक के प्रमुख योगेश्वर महाराज, सोमेश की माता जयश्री पंवार, पिता नरेश पंवार, ब्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद नवानी, प्रवेश मेहता,मोहन मेहता, योगेश भण्डारी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ