यात्रा बस अड्डे पर यात्री सहायता केन्द्र शुरू।



ऋषिकेश,01 अक्टूबर।
देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी/आयुक्त गढ़वाल  रविनाथ रमन‌ ने‌ बीते  शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ब्यवस्था का निरीक्षण किया करते हुए यात्रियों की सहायता केंद्रों हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए थे।
इस क्रम में चारधाम यात्रा  टर्मिनल‌ पर  चिकित्सा विभाग,पुलिस,  प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है‌।‌जिनसे यात्रियों को सहायता - मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।
 चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में‌ यात्री हेल्प डेस्कों‌ ने कार्य शुरू कर‌ दिया‌ है।
देवस्थानम बोर्ड  के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह ने बताया कि  यात्रियों की सहायता हेतु  शुरू किये गए सहायता केन्द्रों पर विभिन्न प्रदेशों से पहुंच रहे यात्रियों को  उचित मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ के अनुसार 30 सितम्बर तक चारों धामों में 28 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं,जबकि हेमकुंड साहिब-लोकपाल मे 5 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि देवस्थानम बोर्ड द्वारा 15 अक्टूबर तक के लिए 69 हजार 619 ई-पास जारी किए जा चुके हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ