रेस्क्यू टीम ने बरामद किए दोनों शव।19 अक्टूबर को भूस्खलन की चपेट आये थे दोनों लोग।

चमोली,28 अक्टूबर।
डुंग्री गांव निवासी भरत सिंह नेगी पुत्र स्व0 गुमान सिंह नेगी उम्र 48 वर्ष और वीरेन्द्र सिंह पुत्र किसन सिंह उम्र 33 वर्ष विगत 19 अक्टूबर की सायं से लापता चल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि 19 अक्टूबर को बारिश बंद होने के बाद सायं को दोनों लोग अपने गांव के निकट पेयजल लाईन को ठीक करने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों लोग वहां पर भारी भूस्खलन की चपेट में आ गए और तब से लापता चल रहे है। आज दोनों लापता व्यक्तियों के शव रेस्क्यू टीम द्वारा बरामद किए गए।
रेस्क्यू टीम 19 अक्टूबर से ही लगातार लापता हुए दोनों ग्रमीणों को ढूढ़ने मे लगी थी, आज दसवें दिन दोनों के शव मलवे से निकाले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ