जोशीमठ,18 सितम्बर।
पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को सतखण्ड से दरबार हाल में विराजित करने के बाद हेमकुण्ड साहिब के कपाट खोल दिये गए।
चारधाम यात्रा शुरू किए जाने घोषणा के साथ ही सिखों के पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट भी दर्शनों के लिए खोले गए।कपाट खुलने के बाद सुखद यात्रा, कोरोना से मुक्ति व विश्व शान्ति की कामना के साथ इस वर्ष की पहलीअरदास सम्पन्न हुई। पहली अरदास में दिल्ली के जत्थे के साथ ही उत्तराखंड के श्रद्धालु शामिल हुए।
हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि हेमकुण्ड आने वाले सभी श्रद्धालु ट्रस्ट कार्यालय गुरु द्वारा ऋषिकेश से पंजीकरण पास लेकर ही आगे बढे ताकि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार हेमकुण्ड साहिब में प्रतिदिन एक हजार श्रद्धालु ही दर्शन कर सकेंगें।
0 टिप्पणियाँ