जोशीमठ,19 सितम्बर।जोशीमठ प्रखंड के ग्राम पंचायत टंगणि तल्ली में भूकंप के बाद हुई वारिश कारण एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है।
टंगणि निवासी राघवा नंद भट्ट ने तहसीलदार जोशीमठ को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण उनका आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, कहा कि वे कई दिनों से अपने लकवाग्रस्त भाई के इलाज के लिए गांव से बाहर गए थे, लौटने पर ही वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकी।
पत्र में उन्होंने क्षतिग्रस्त आवासीय मकान का मौका कर उचित राहत दिलाने का आग्रह किया है।
0 टिप्पणियाँ