-------------------प्रकाश कपरूवान ।
गोपेश्वर/जोशीमठ,29 सितम्बर।
वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश के 70 विधानसभाओं के शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर मे बद्रीनाथ विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय गोपेश्वर में संपन्न हुई। जिसमें वर्चुअल माध्यम से जुड़कर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली रीढ़ कार्यकर्ता है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है यहां परिवारवाद एवं व्यक्तिवाद को कोई महत्व नहीं दिया जाता है। आंतरिक लोकतंत्र होने के कारण पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं की बात एवं सामूहिक निर्णय से कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कुछ समय पश्चात देवभूमि उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव हैं सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। हमारा संकल्प होगा कि हम प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीते। हमारी पार्टी का नारा भी है। *बूथजीता तो चुनाव जीता*। इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जितना विकास इन साढ़े 4 वर्षों में हुआ है उतना 17 सालों में बद्री नाथ विधानसभा में कभी नहीं हुआ है। हमारे पास विकास के आंकड़े हैं और हम उन आंकड़ों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे और अपने विकास कार्यों का बखान करेंगे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान कर एवं संगठन को सर्वग्राही बनाकर चुनाव की तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर के जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षित टीम है इन्हीं के माध्यम से हम 2022 का चुनाव अत्यधिक मतों के अंतर से विजई होंगे। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने कहा कि संगठन ने मुझे यह जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं एवं संगठन -सरकार के बीच तालमेल बनाने और कार्यकर्ताओं की नब्ज को टटोलने के लिए दी है मैं प्रत्येक गांव जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी, उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, भगवती प्रसाद नंबूरी,गजपाल बर्त्वाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत,जोशीमठ मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सती, पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद हटवाल ,दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विरेंद्र पाल सिंह भंडारी ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक चंद्रकला खंडूरी, वत्सला सती, जिला मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह असवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष संदीप सिंह रावत, विजयपाल सिंह रावत, डॉ मातवर सिंह रावत, दिगपाल सिंह नेगी, योगेंद्र प्रसाद सेमवाल , भरत सिंह राणा, दीपा राणा आशा फरस्वान नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल टीका प्रसाद पुरोहित, सूर्य प्रकाश, कुमार मयंक बागोरिया, दीपक भट्ट, अमित सती सुभाष डिमरी नीलम सिंह नेगी, किशोर सिंह पवार भागीरथी कुंजवाल, राकेश खनेडा, कैप्टन मदन सिंह फरस्वान हर्षवर्धन मैठाणी, सुचिता चौहान, शांति राणा,नीर्जा पंवार गुड्डू लाल, सतेन्द्र सिंह रावत अशोक गुसाईं दिलवर सिह रावत डा एच पी मंमगाई, एडवोकेट डी०पी०पुरोहित धुम सिंह नेगी, संजय सिंह रावत मंदीप सिंह फर्स्वाण वीर सिंह कंडारी प्रकाश सिंह रावत दीपक दीवान सिंह बिष्ट एवं सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवल भट्ट एवं विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने संयुक्त रूप से किया।
0 टिप्पणियाँ