सादगी से मनाई गई नारद जयन्ती ।

--------------------- प्रकाश कपरूवान।
बद्रीनाथ,16 सितम्बर।
सादगी के साथ मनायी गयी नारद जयंती
श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने सादगी के साथ नारद जयंती मानयी। इस अवसर पर अलकनंदा के समीप स्थित नारद कुंड में श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी  रावल श्री ईश्वरप्रसाद नंबूदरी ने पूजन किया। इस मौके पर डिमरी समुदाय के पुजारियों द्वारा
 तप्तकुंड के निकट नारद शिला का पूजन भी किया गया।
बद्रीनाथ के प्रमुख उत्सवों में एक नारद जयन्ती पर्व पर इस बार भी कोविड की साया रही, जिसके कारण बेहद सादगी व कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए धार्मिक परम्परा का निर्वहन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ