----------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,16 सितम्बर।
गमसाली-गुप्तखाल ट्रैक को 10 दिनों में पूरा किया, खराब मौसम व बर्फबारी के बीच 15 सदस्यीय ट्रैकिंग दल सकुशल बद्रीनाथ/जोशीमठ पहुंचा।उत्तरकाशी के साहसिक युवा ट्रैकर विनोद पंवार ने तीसरी बार 55 किमी लंबे व दुर्गम ट्रैक को पार कर रिकार्ड कायम किया।
बद्रीनाथ धाम सहित उच्च हिमालयी इलाकों में कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी और बारिश थमनें के बाद अब मौसम खुशगवार हो चला है,जिसके चलतेअब हिमालयी ट्रैकिंग स्थलों में ट्रैकरों की आवाजाही बढ़ने लगी है,इस बीच चमोली जिले के दुर्गम हिमालयी ट्रैकिंग दर्रों में एक 19000 फीट की ऊंचाई के हिडन गमशाली - गुप्तखाल-बद्रीनाथ ट्रैक को तीसरी बार सफलता पूर्वक पार करने वाले उत्तरकाशी के क्रिसटल एड्वेंचर के साहसिक पथरोही विनोद पंवार नें बताया कि उनके ट्रेकिंग दल ने 6 सितंबर को जोशीमठ गमशाली से ट्रैक शुरू किया,और खराब मौसम बर्फबारी से जूझते हुए आखिर सभी लोगों नें गुप्त खाल में तिरंगा फहराया,और सकुशल बद्रीनाथ/ जोशीमठ पहुँचे,इस ट्रैकिंग दल का सहयोग कर रहे स्थानीय एडवेंचर टूर ओप्रेटर एडवेंचर ट्रैकिंग कम्पनी के संतोष कुँवर नें बताया कि तीन बार गुप्त खाल ट्रैक पार करने वाले साहसिक युवा विनोद पंवार की अगवाई में 15सदस्यीय ट्रैकर दल हिड्न पास गुप्त खाल ट्रैक पार कर सकुशल लौट आये है,दल एडी उडियार,रक्त वन,बाँन कुंड, गुप्त खाल पास ,नागथुनी ग्लेशियर, मूसापानी होते हुए 15 सितंबर को सकुशल माणा बद्रीनाथ पहुँचा,55 किलोमीटर लम्बे इस अति दुर्गम ट्रैक को पार करने में दल को 10 दिन लगे ।गुप्त खाल ट्रैक को ब्रिटिश पर्वतारोही फ्रैंक स्मिथ के बाद 7 दशक बाद 2010 में दिल्ली और बेंगलोर के संयुक्त भारतीय ट्रैकिंग दल ने पार किया और पहला भारतीय दल बना था,जिसमे मुख्य गाइड भी विनोद पंवार ही थे,वही 2019 में भी दूसरी बार उत्तरकाशी के इस जोशीले साहसिक युवा विनोद पंवार को गुप्त खाल पार करने का मौका मिला,और इसबार 13 सितंबर को बर्फबारी के बीच एक बार फिर विनोद पंवार गुप्त खाल को फतह कर तिरंगा फहराने में सफल रहे।
0 टिप्पणियाँ