जोशीमठ।
चार धाम यात्रा शुरू करने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पांडुकेश्वर में बेरिकेटिंग लगा कर रोक दिया,इस दौरान आप कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोंक झोंक भी हुई।काफी देर तक गहमा गहमी के बाद भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने आप प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवान सहित अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया।
इस दौरान बेरियर से लेकर पुलिस थाने तक नारेबाजी चलती रही। बाद में पुलिस द्वारा न्यायालय का हवाला देते हुए किसी तरह समझाते हुए गिरफ्तार किए गए आप नेताओं को रिहा किया।
पांडुकेश्वर बेरियर पर रोके जाने पर कार्यकर्ताओं व यात्रा न खुलने से पीड़ित लोगों को सम्बोधित करते हुए आप प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवान ने कहा कि देशभर के मंदिर व पर्यटक स्थल खुले हैं, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड के चारों धाम बन्द हैं।यह सरकार की विफलता है,।
श्री कपरूवान ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली में मशगूल प्रदेश सरकार न्यायालय का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ रही है, जिसका खामियाजा इस सरकार को भुगतना होगा।
आप नेता ने कहा कि उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ चारधाम यात्रा को खोलने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी गत माह 7 अगस्त को भी बद्रीनाथ मन्दिर के सिंहद्वार प्रांगण में प्रदर्शन कर चुकी है, लेकिन सरकार अभी भी कोर्ट में सही पैरवी नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा खोलने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में आन्दोलन करेगी।
यात्रा खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष अनूप चौहान,संगठन मन्त्री कुलदीप सिंह नेगी,पूर्व विधानसभा प्रभारी अनूप रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाल सिंह बिष्ट, एडवोकेट भवान सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, संग्राम सिंह रावत, पूर्व प्रधान रणजीत, रघुनाथ सिंह राणा, विकेश डिमरी, भगवती प्रसाद मेंदुली, अशोक लाल शाह, कर्णप्रयाग संगठन मंत्री राकेश कोठियाल, गब्बर सिंह, ब्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद शाह, युवा जिलाध्यक्ष सूरज कोहली, मनोज कोहली, मनोज मोल्फा, दीप चौहान, जिला टैक्सी यूनियन अध्यक्ष हर्षबर्धन सिंह, जगदीश नेगी व राजेन्द्र उनियाल आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ