ब्यापार संघ की बैठक मे साप्ताहिक बन्दी पर मतदान के माध्यम से हुआ फैसला।

-----------------------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,26 सितम्बर।
सीमान्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी जोशीमठ के ब्यापारियों की आम सभा में विगत कुछ दिनों से साप्ताहिक बन्दी को लेकर बनी असमंजस की स्थिति का पटाक्षेप हो गया, मतदान के जरिये साप्ताहिक बंदी का फैसला लिया गया।
जोशीमठ ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी की अघ्यक्षता में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए  प्रान्तीय उद्योग ब्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी माधव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सीमान्त नगर जोशीमठ के ब्यापारियों की एकता की मिसाल प्रदेश के अन्य ब्यापार मंडलो मे भी दी जाती है।
श्री सेमवाल ने कहा कि साप्ताहिक बन्दी पर बनी असमंजस की स्थिति को भी सभी ब्यापारियों ने लोकतांत्रिक तरीके से मतदान के माध्यम से सुलझा लिया है,और अब सभी ब्यापारी इस फैसले का पालन करते हुए साप्ताहिक बन्दी में भी अपनी एकता की मिसाल कायम रखेंगे।
ब्यापार संघ के अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी ने बड़ी संख्या में उपस्थित हुए सभी ब्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए ब्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए भविष्य में भी एकता बनाये रखने का आवहान किया।
इस बैठक मे ब्यापार मंड़ल के जिला संगठन मंत्री भगवती प्रसाद नंबूरी, कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल साह, तहसील अध्यक्ष अमित सती, उपाध्यक्ष धनपाल राणा, देवी प्रसाद देवली, ब्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष द्वय केशव मलासी व रमेश डिमरी*श्रीराम*रोहित परमार, प्रदीप नवानी, देवेश्वरी साह, प्रदीप पंवार सहित नगर के सभी ब्यापारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ