बद्रीनाथ मास्टर प्लान---एराइवल प्लाजा के लिए ध्वस्त होगा बदरीश जिओ भवन ।

------------------प्रकाश कपरूवान ।
बद्रीनाथ/जोशीमठ,27 सितम्बर।
श्री बद्रीनाथ धाम मे मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण के कार्यों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से योजना के अंतर्गत आने वाले भवनों को ध्वस्त किये जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है,।
बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अनुसार अन्य कार्यों के साथ ही एराइवल प्लाजा--आगमन चौक, तथा सिविल इम्यूनिटी सेन्टर का निर्माण किया जाना है,इसके लिए उद्योग पति मुकेश अंबानी द्वारा बद्री-केदार मन्दिर समिति के माध्यम से वर्ष 2019 मे निर्मित बदरीश जिओ भवन व नगर पंचायत बद्रीनाथ के कार्यालय को भी ध्वस्त किया जाना है। प्रशासन ने खाली कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
श्री अंबानी द्वारा दानस्वरूप दिए गए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से 14 कमरों व एक हॉल वाले इस जिओ भवन में बीकेटीसी ने सजा-सज्जा पर अलग से धनराशि ब्यय की थी।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट-बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत श्री बद्रीनाथ धाम को संवारने के लिए प्रथम चरण के प्रस्तवित कार्यों को धरातल पर उतारने की कार्यवाही शुरू हो गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ