जोशीमठ,18 सितम्बर।
जोशीमठ नगर क्षेत्र मे आतंक का पर्याय बन चुके भालूओं से परेशान जोशीमठ की जनता ने भालुओं के आतंक से निजात दिलाने की एक स्वर में मांग की है।
नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक कार्यालय मे हुई बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बीआरओ व सेना के अधिकारियों ने भी भालूओं के हमलों तथा किए जा रहे नुकसान पर चिन्ता ब्यक्त करते हुए इससे निजात दिलाने की मांग रखी।
गौरतलब है कि जोशीमठ नगर क्षेत्र में ही भालूओं द्वारा 5 लोगों को घायल किया जा चुका है,और नगर के कई मोहल्ले रतजगा के लिए विवस हैं।
वन विभाग ने भालुओ को ट्रेंक्लाइज करने की संस्तुति के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी मौके पर बुलाई है, लेकिन अब तक भालू ट्रेंक्लाइज नहीं हो सके। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ एनबी शर्मा ने बताया कि उन्होंने भालू को मारने के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से संस्तुति हेतु पत्र भेजा है, संस्तुति मिलते ही भालू को मारा जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि इस दौरान भालूओं को ट्रेंक्लाइज करने की कार्यवाही जारी रहेगी इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ 22 वन कर्मियों का स्टाफ भी तैनात किया है।
0 टिप्पणियाँ