चारधाम यात्रा के लिए पहले ही दिन 19हजार सेअधिक ई-पास हुए जारी।

--------------प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,19सितम्बर।
लंबे इंतजार के बाद शुरु हुई देवभूमि उत्तराखंड के चारों धामों की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, यात्रा शुरू होने के पहले ही दिन जारी हुए ई-पास की संख्या से लग रहा है कि चारों धामों में शेष बची अवधि के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ेगा।
धामों में यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड से ई-पास लेना आवश्यक है, यात्रा शुरू होने के पहले ही दिन चारों धामों के लिए 19491ई-पास जारी हुए हैं,जिनमें बद्रीनाथ के लिए 4हजार830,केदारनाथ के लिए 10हजार 10,गंगोत्री के लिए 2375,यमनोत्री के लिए2276 ई-पास जारी हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ