जोशीमठ,20सितम्बर।
जोशीमठ नगर के ज्योति विद्यालय व टीसीपी एरिया मे भरी दोपहर मे भालू की दस्तक ने पूरे नगर को दहशत में डाल दिया है।वन विभाग की टीम झाड़ियो में छुपे भालू के बाहर निकलने के इंतजार में मौके पर डटी है।
जानकारी के अनुसार ज्योति विद्यालय के समीप ही भालू देखे जाने पर विद्यालय द्वारा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, वन कर्मियों ने ट्रेंक्लाइज करने वाली टीम के साथ मौके पर पहुंच कर पटाखे फोड़े, लेकिन भालू ज्योति विद्यालय के समीप की झाड़ियों से भागकर उद्यान विभाग की आवासीय कालोनी के नीचे की ओर झाड़ियों मे छुप गया।
यहाँ भी वन विभाग की टीम ने पटाखे जलाकर भालू को झाड़ियों से बाहर निकालने का प्रयास किया।लेकिन भालू झाड़ियो से नहीं निकला।वन विभाग की टीम मौके पर डटी है।
भरी दुपहरी घनी आबादी में भालू की दस्तक से नगरवासी दहशत में है।
0 टिप्पणियाँ