प्रधानमंत्री के सलाहकार सड़क मार्ग से बद्रीनाथ पहुंचे।मास्टर प्लान निरीक्षण से पहले माना गांव पहुँचे।

------------प्रकाश कपरूवान ।
जोशीमठ,23 सितम्बर।
प्रधानमंत्री  के सलाहकार भाष्कर खुल्बे व पीएमओ में उप सचिव मंगेश घिल्डियाल को सड़क मार्ग से बद्रीनाथ जाना पड़ा। कार्यो के निरीक्षण से पूर्व दोनों अधिकारी सीधे माना पहुंचे।
दरसअल पीएमओ के दोनों अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यो के स्थलीय निरीक्षण के लिए केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, लेकिन खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को जोशीमठ में ही लेंड करना पड़ा।
काफी प्रतीक्षा के बाद भी जब मौसम ठीक नहीं हुआ तो दोनों अधिकारियो ने सड़क मार्ग से बदरीनाथ जाने का फैसला लिया।
काफी देर सेना हेलीपैड जोशीमठ में रुकने के बाद दोनों अधिकारियों ने सड़क मार्ग से बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान कर गए।
बद्रीनाथ से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी सीधे देश के अन्तिम गांव माना पहुंचे है, वहाँ से लौटने के बाद ही मास्टर प्लान कार्यो की समीक्षा व निरीक्षण करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ