चमोली व अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष नियुक्ति हुए ।

देहरादून/जोशीमठ,26 सितम्बर।
उत्तराखंड पौराणिक, सांस्कृतिक संबर्धन प्रकोष्ठ में चमोली एवं अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य नरेश आनन्द नौटियाल ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की संस्तुति के बाद प्रकोष्ठ की चमोली इकाई के लिए चंडी प्रसाद थपलियाल एवं अल्मोड़ा के लिए कैलाश चन्द्र लोहानी-शास्त्री को जिलाध्यक्ष नामित किया है।
प्रकोष्ठ ने महिला इकाई का गठन करते हुए विलेश्वरी देवी रावत को चमोली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नौटियाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पौराणिक,सांस्कृतिक, संबर्धन प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की अपेक्षा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ