तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने पुनःदी आंदोलन की चेतावनी ,27 सितंबर को चारों धाम बन्द करने का आव्हान।

---------------- प्रकाश कपरूवान।
जोशीमठ,26 सितम्बर।
चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूक धारी महापंचायत ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि बीती 11 सितंबर को आयोजित हुई बैठक में तीर्थ पुरोहितों को भरोसा दिलाया गया था कि जब तक सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक देवस्थानम बोर्ड से संबंधित सभी कार्य स्थगित रहेंगें।लेकिन अभी भी चारों धामों मे देवस्थानम बोर्ड अपने कार्यों को पूर्व की भाँति कर रहा है।इससे प्रतीत हो रहा है कि सरकार तीर्थ पुरोहितों को दिए गए भरोसे पर कायम नहीं है।
महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कान्त कोटियाल व महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की वायदा खिलापी के कारण सोमवार 27 सितम्बर को चारों धामों में बन्द का आवहान किया गया है।इसके बाद भी यदि देवस्थानम बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों को स्थगित नहीं किया जाता है तो चारों धामों मे जनान्दोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ