श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही भगवान बद्रीविशाल के कपाट बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू

 बदरीनाथ धाम/ज्योर्तिमठ।

                   भू-वैकुंठ धाम  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट  मंगलवार 16  नवंबर रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे । कपाट बंद की प्रक्रियाओं के तहत  संपादित होनेवाली पंच पूजाएं  गुरूवार से शुरू हुई, गुरुवार को श्री गणेश जी के कपाट बंद किए जाने के साथ ही भगवान बद्रीविशाल के श्रीकपाट बंद होने की प्रकिया भी शुरू हो गई है।

पंच पूजाओं के क्रम मे शुक्रवार  को आदि केदारेश्वर तथा आद्य गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे, जबकि शनिवार 14 नवंबर को  खडग पुस्तक बंद किए जाने के साथ ही इसी दिन से  वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा।

रविवार को माता लक्ष्मी  को शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह मे आने का आमंत्रण दिया जाएगा इसके उपरांत सोमवार 16 नवंबर रात्रि को 9 बजकर 37 मिनट पर भगवान श्रीहरि नारायण  के श्रीकपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने से पूर्व पंच पूजाओं को बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, नायब रावल  सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी डा. रवीन्द्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी, डा. अमित बंदोलिया संपादित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ