राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, शारीरिक बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

 ज्योतिर्मठ।

            राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ"आरएसएस" का नगर एवं खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को शुभारंभ हुआ, तीन दिवसीय वर्ग के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए  मुख्य वक्ता शम्भू प्रसाद चमोला ने कहा कि वर्ग का उद्देश्य स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा-भाव, संगठनात्मक क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है। वर्ग के दौरान शिक्षार्थियों को शारीरिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  वर्ग के सुचारु संचालन के लिए  द्रवेश्वर प्रसाद थपलियाल को वर्ग कार्यवाह, शम्भू प्रसाद को सर्व व्यवस्था प्रमुख तथा  प्रकाश पंवार को आपूर्ति सह व्यवस्था प्रमुख का दायित्व दिया गया है, जबकि भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी  विनोद,  मनोज एवं  जानकी प्रसाद संभाल रहे हैं। प्रकाश पंवार वितरण प्रमुख एवं आवास प्रमुख, हरेंद्र एवं प्रवेश सुरक्षा प्रमुख एवं अतिथि प्रमुख तथा  नितिन जल, विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था प्रमुख के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

   शिक्षक टोली में  विपिन शारीरिक प्रमुख तथा भरत सिंह भण्डारी मुख्य शिक्षक तथा गण शिक्षक के रूप में रणजीत सिंह,  अवतार सिंह,  बद्री सिंह,  अभिषेक नौटियाल एवं  प्रतीक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। संतोष बौद्धिक प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख तथा  ओमप्रकाश सह बौद्धिक प्रमुख का दायित्व निभा रहे हैं।

 वर्ग के सफल संचालन के लिए सभी कार्यकर्ता एवं शिक्षक आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण वर्ग ज्योतिर्मठ नगर एवं खण्ड में संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करने तथा स्वयंसेवकों में राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ