बीकेटीसी सदस्य महेन्द्र शर्मा को मातृ शोक, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित अनेक लोगों ने व्यक्त किया शोक

देहरादून।
          श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य  महेंद्र शर्मा  की माता  संतोष शर्मा ने 90 वर्ष की आयु में बुधवार प्रातः 7:00 बजे दिल्ली के बत्रा अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्रीमती संतोष शर्मा पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ शर्मा विगत एक सप्ताह से अस्वस्थ होने के कारण दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती थी जहां पर सुबह उनका स्वर्गवास हुआ।
श्रीमती शर्मा एक अत्यधिक सनातन धार्मिक प्रवृति की महिला थी, उनका स्वर्गवास पूरे क्षेत्र व  सनातन धर्म के लिए एक बड़ी क्षति है वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार  छोड़  गई हैं।
   
दुखद वातावरण के बीच उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी शमशान ग्राउंड में किया गया, परम्परा व रीति रिवाज के अनुसार  प्रार्थना सभा 10 अक्टूबर को 3:00 बजे से 4:00 बजे के मध्य इस्कॉन टेंपल, ईस्ट कैलाश नई दिल्ली में होगी, यह जानकारी बीकेटीसी के सदस्य देवी प्रसाद देवली ने साझा की। सदस्य श्री महेंद्र शर्मा  की माता के आकस्मिक निधन पर श्रीबद्रीकेदारमंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष-द्वय ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवान, सदस्य नीलम पूरी, दिनेश डोभाल,  धीरज पंचभैया मोनू,  प्रहलाद पुष्पवान, राजपाल जड़धारी, राजेंद्र डिमरी, राकेश भंडारी, डॉ विनीत पोस्ती, पंडित राजकुमार तिवारी, रजनीश भट्ट, कमला बगवाड़ी, डॉक्टर जे पी सेमवाल, बदरी केदार चारधाम के सलाहकार दर्जा राज्यमंत्री माधव सेमवाल, मुख्यकार्य अधिकारी सोहन सिंह राँगड़, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिजेन्द्र बिष्ट, सहित समस्त कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। 
ज्ञातव्य हो कि बीकेटीसी सदस्य/ उद्योगपति महेंद्र शर्मा श्रीबदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य के साथ देश के कई प्रतिष्ठित धार्मिक संस्थानों में भी सदस्य के रूप में लंबे समय से सक्रिय है, उन्होंने इसी यात्राकाल में  एक करोड़ से भी अधिक की राशि समिति को दान स्वरूप भेंट दी है। 
श्रीमती संतोष शर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ