ज्योतिर्मठ।
उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार द्वारा खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय ज्योतिर्मठ में 23 एवं 24 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए खण्ड संयोजक अरविन्द प्रकाश पन्त ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 6 विधाओं में स्पर्धाएँ होंगी, 23 सितम्बर को कनिष्ठ वर्ग तथा 24 सितम्बर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी।
जिनमें संस्कृत नाटक स्पर्धा, संस्कृत समूहगान, संस्कृत समूह नृत्य,संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशुभाषण एवं श्लोकोच्चारण स्पर्धा होंगीं। नगर पालिका ज्योतिर्मठ की अध्यक्ष देवेश्वरी शाह, प्रतियोगिता का उद्घाटन करेगी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी ज्योतिर्मठ करेंगे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह मे बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती बतौर मुख्य अथिति मौजूद रहेंगे।
खण्ड स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

0 टिप्पणियाँ