पंच केदारों मे एक कल्पनाथ मे भारी तबाही, राजस्व टीम मौके के लिए रवाना

 ज्योतिर्मठ।

     उर्गम घाटी मे स्थित पंच केदारों मे एक कल्पनाथ मे भारी बारिश के बाद तबाही की सूचना है। बीती रात्रि को करीब बारह बजे बारिश के बाद मलबा मंदिर की ओर आया जिससे मंदिर प्रांगण, भोग मंडी, धर्मशाला आदि का भारी नुकसान हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूजा स्टोर एवं भोग मंडी मे रखा सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। एसडीएम सीएस बशिष्ठ के अनुसार सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया गया है। जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

     पुजारी दरबान सिंह नेगी, रामप्रसाद नेगी आदि के अनुसार मंदिर तो सुरक्षित है लेकिन आस पास के भवन, हवन कुंडी, भोग मंडी व स्टोर के साथ कल्पनाथ तक आवागमन का मार्ग भी पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ